Get App

RBI Monetary Policy Updates: लगातार 5वीं बार रेपो रेट 6.5% पर बरकरार; महंगाई को लेकर ये है अनुमान

अक्टूबर की बैठक में भी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करते हुए इसे 6.5 प्रतिशत ही छोड़ा था। महंगाई को लेकर RBI गवर्नर ने तब भी कहा था कि इस पर फोकस बना हुआ है। अक्टूबर की बैठक में जीडीपी को लेकर MPC ने अनुमान दिया था कि इस वित्त वर्ष यह 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। लेकिन इस बार की बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 08, 2023 पर 5:00 PM
RBI Monetary Policy Updates: लगातार 5वीं बार रेपो रेट 6.5% पर बरकरार; महंगाई को लेकर ये है अनुमान
आखिरी बार रेपो रेट को फरवरी 2023 में बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत किया गया था।

RBI Monetary Policy: 8 दिसंबर को लगातार पांचवी बार केंद्रीय बैंक RBI (Reserve Bank of India) ने रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया। दिसंबर की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक (MPC Review Meet) में इसे 6.50 प्रतिशत पर ही बरकरार रखा गया है। आखिरी बार रेपो रेट को फरवरी 2023 में बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत किया गया था। इस फैसले से होम लोन की EMI पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मार्केट को भी ऐसा ही अनुमान था कि RBI इस बार भी दरों को जस का तस ही छोड़ेगा।

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने नीतिगत दरों पर फैसले का ऐलान करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के फंडामेंटल्स मजबूत बने हुए हैं। जीडीपी के आंकड़े सितंबर 2023 तिमाही में सभी अनुमानों को क्रॉस कर गए। दास ने कहा कि स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी रेट को भी 6.25% पर बरकरार रखा गया है। इसके अलावा मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट और बैंक रेट को भी 6.75% ही रखा गया है।

महंगाई अनुमान

MPC मीटिंग 6 दिसंबर को शुरू हुई थी। मीटिंग के नतीजों की घोषणा करते हुए RBI गवर्नर ने बताया कि अक्टूबर से दिसंबर 2023 के लिए खुदरा महंगाई अनुमान को 5.6 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। जनवरी-मार्च 2024 के लिए खुदरा महंगाई के अनुमान को 5.2 प्रतिशत, अप्रैल-जून 2024 के लिए 5.2 प्रतिशत पर बनाए रखा गया है। वहीं जुलाई-सितंबर 2024 के लिए खुदरा महंगाई अनुमान 4 प्रतिशत आंका गया है। चालू वित्त वर्ष 2023-24 में खुदरा महंगाई 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान बरकरार रखा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें