AI Employment: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस धीरे-धीरे दुनिया की काया बदल रहा है। इसके आने से लोगों को अपनी जॉब पर खतरा दिख रहा है। लोगों का कहना है कि एआई के बूम से जल्द ही करोड़ों लोगों की नौकरी चली जाएगी। हालांकि एक रिपोर्ट ने लोगों की सारी दुविधाएं दूर कर दी हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सरोकार रखने वाले लोगों का कहना है कि वकीलों, लेखकों और कलाकारों के क्षेत्रों भारी कमी आएगी।
