Get App

CISCE Results 2024: ICSE और ISC के नतीजे जारी! 99.47% छात्र 10वीं और 98.19% स्टूडेंट्स 12वीं में पास, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

CISCE Results 2024: पिछले साल ICSE में कुल 237,631 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 128,131 लड़के और 109,500 लड़कियां शामिल थीं। इसी तरह, ISC एग्जाम में 98,505 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 51,781 लड़के और 46,724 लड़कियां शामिल थीं

Akhileshअपडेटेड May 06, 2024 पर 11:35 AM
CISCE Results 2024: ICSE और ISC के नतीजे जारी! 99.47% छात्र 10वीं और 98.19% स्टूडेंट्स 12वीं में पास, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक
CISCE Board ICSE ISC Result 2024: कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम cisce.org पर उपलब्ध है

CISCE Board ICSE ISC Result 2024: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने सोमवार (6 मई) को ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) के रिजल्ट जारी कर दिए। 99.47 प्रतिशत छात्रों ने 10वीं (ICSE) में और 98.19 फीसदी छात्रों ने 12वीं (ISC ) कक्षा की बोर्ड परीक्षा पास की है। CISCE की 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर उपलब्ध है।

छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अपना इंडेक्स नंबर और UID दर्ज करना होगा। जो छात्र बोर्ड एग्जाम 2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे सभी ICSE कक्षा 10वीं और ISC कक्षा 12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cisce.org के अलावा results.cisce.org पर भी जाकर चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

इस साल 12वीं बोर्ड एग्जाम में कुल 99,901 छात्र शामिल हुए। इसमें से 98,088 पास हुए हैं। कक्षा 12वीं का पासिंग प्रतिशत 98.19% रहा है। रीचेक मॉड्यूल परिणाम घोषित होने के बाद एक्टिव हो गया है। यह 10 मई तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इसके बाद ICSE/ISC के परिणामों की दोबारा जांच के लिए किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही, उम्मीदवारों को यह भी ध्यान देना चाहिए कि CISCE बोर्ड ने 5 मई को घोषणा की थी कि ICSE और ISC कंपार्टमेंट परीक्षाएं 2024 से बंद कर दी गई हैं।

पिछले साल ICSE में कुल 237,631 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 128,131 लड़के और 109,500 लड़कियां शामिल थीं। इसी तरह, ISC एग्जाम में 98,505 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 51,781 लड़के और 46,724 लड़कियां शामिल थीं। ISC परिणामों में, कुल 5 लड़कियों रिया अग्रवाल, इप्शिता भट्टाचार्य, मोहम्मद आर्यन तारिक, सुभम कुमार अग्रवाल और मान्या गुप्ता ने 399 अंक हासिल करके शीर्ष रैंक हासिल की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें