CRPF Recruitment 2023: कांस्टेबल के 9000 से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी, जानें सैलरी सहित अन्य सभी डिटेल्स

CRPF Constable Recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 9,000 से अधिक कांस्टेबल (टेक्निकल और ट्रेडमैन) के पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी की है। इन पदों पर पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई प्रोसेस 27 मार्च से शुरू होगी और 24 अप्रैल को समाप्त होगी

अपडेटेड Mar 16, 2023 पर 5:28 PM
Story continues below Advertisement
CRPF Constable Recruitment 2023: उम्मीदवारों का चयन करने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1 से 13 जुलाई, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी

CRPF Constable Recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 9,000 से अधिक कांस्टेबल (टेक्निकल और ट्रेडमैन) के पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी की है। इन पदों पर पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई प्रोसेस 27 मार्च से शुरू होगी और 24 अप्रैल को समाप्त होगी।

उम्मीदवारों का चयन करने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1 से 13 जुलाई, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 जून को जारी किए जाएंगे। लिखित परीक्षा के अलावा भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन भी शामिल है।

पदों की संख्या


CRPF की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, खाली पड़े पदों की कुल संख्या (राज्यवार विभाजित) 9,212 है। इनमें में से 9,105 पद पुरुष और 107 महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। इन पदों के लिए सैलरी 21,700 रुपये से लेकर 69,100 तक मिलेगी।

प्रत्येक पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए https://crpf.gov.in/ पर जाकर डिटेल्स नोटिफिकेशन को पढ़ें। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

परीक्षा शुल्क

जनरल, EWS और OBC कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, महिला (सभी कैटेगरी में) उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क छूट दी गई है।

ये भी पढ़ें- Bihar 12th Result 2023: जानें कब आएगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऑनलाइन और SMS के जरिए कैसे करें चेक

परीक्षा

परीक्षा में दो घंटे की अवधि के लिए 100 मार्क के 100 प्रश्न होंगे। जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल नॉलेज एंड जनरल अवेयरनेस, एलीमेंट्री मैथमेटिक्स और अंग्रेजी/हिंदी में से प्रत्येक से 25 प्रश्न होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- crpf.gov.in पर उपलब्ध नोटिफिकेशन पर चेक कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।