IAF Agniveer Recruitment 2023: भारतीय वायुसेना अग्निवीर वायु भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें सैलरी सहित सभी डिटेल्स

Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment 2023: अग्निवीर के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 13 अक्टूबर 2023 से आयोजित की जाएगी। जो भी उम्मीदवार भारतीय वायुसेना की इस नई अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अप्लाई करने का इच्छुक है, वह 27 जुलाई से 17 अगस्त 2023 तक इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है। 27 जून 2003 से 27 दिसंबर 2006 के बीच जन्में उम्मीदवार अप्लाई करने के पात्र होंगे

अपडेटेड Jul 12, 2023 पर 6:11 PM
Story continues below Advertisement
IAF Agniveer Recruitment 2023: भारतीय वायुसेना अग्निवीर वायु भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें सैलरी सहित सभी डिटेल्स

IAF Agniveer Vayu Intake Recruitment 2023: भारतीय वायुसेना (IAS) ने अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (IAF Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment 2023 Notification) जारी किया है। वायुसेना ने अग्निवीरवायु (Intake 1/2024) के लिए चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन अप्लाई की घोषणा की है। अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वायुसेना अग्निवीर के लिए ऑनलाइन अप्लाई लिंक आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर 27 जुलाई 2023 से उपलब्ध होगा। पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 23 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

अग्निवीर के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 13 अक्टूबर 2023 से आयोजित की जाएगी। जो भी उम्मीदवार भारतीय वायुसेना की इस नई अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अप्लाई करने का इच्छुक है, वह 27 जुलाई से 17 अगस्त 2023 तक इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है। 27 जून 2003 से 27 दिसंबर 2006 के बीच जन्में उम्मीदवार अप्लाई करने के पात्र होंगे। कुल 3,500 पदों के लिए भर्ती निकली है। अप्लाई ऑनलाइन मोड में मांगे जा रहे हैं। इसलिए अप्लाई करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।

महत्वपूर्ण डिटेल्स (Agniveer Airforce Vacancy 2023 Highlights)


वायुसेना अग्निवीर नोटिफिकेशन 2023 जारी होने की तारीख- 11 जुलाई 2023

वायुसेना अग्निवीर 2023 अप्लाई करने करने की शुरुआती तारीख- 27 जुलाई 2023

आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट तारीख- 17 अगस्त 2023

परीक्षा की तारीख- 13 अक्टूबर 2023

पद- 3500

पद का नाम- अग्निवीर एयर इंटेक

आयु- साढ़े 17 से 23 साल

हाईट: 152.5 CMS

सीना: 5 CMS

आधिकारिक वेबसाइट- agnipathvayu.cdac.in

ये भी पढ़ें- Amogh Lila Das: कौन हैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर से इस्कॉन संत बने अमोघ दास लीला? स्वामी विवेकानंद के बारे में विवादित टिप्पणी करने पर लगा बैन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।