JEE Main Result 2023: इस दिन जारी होगा जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट कर सकेंगे चेक

JEE Main Result 2023: जेईई मेन सेशन 2 का एग्जाम 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी। एनटीए ने 19 अप्रैल को आंसर शीट जारी की थी। छात्रों को 21 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कराने को कहा गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जेईई मेन्स सेशन 2 एग्जाम के लिए लगभग 8 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे

अपडेटेड Apr 24, 2023 पर 6:08 PM
Story continues below Advertisement
JEE Main 2023 Session 2 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) रिजल्ट के साथ टॉपर्स के नाम की घोषणा करेगी

JEE Main 2023 Session 2 Result LIVE Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कभी भी जेईई मेन 2023 (JEE Main 2023) अप्रैल सेशन का रिजल्ट जारी कर सकता हैं। रिपोर्ट के अनुसार रिजल्ट को लेकर सारी तैयारी कर ली गई है। जेईई मेन 2023 का रिजल्ट NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर जारी होगा। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स, कट ऑफ मार्क्स, पर्सेंटाइल और अन्य डिटेल्स को भी जारी किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई रिजल्ट के साथ ही जेईई मेन कट ऑफ, जेईई मेन सेशन 2 के टॉपर, पर्सेंटाइल और अन्य डिटेल्स की घोषणा भी करेगा।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि NTA आज यानी 24 अप्रैल 2023 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 सेशन 2 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिपोर्ट की मानें तो रिजल्ट आज शाम 7 बजे तक जारी कर (jee mains result 2023) दिया जाएगा। हालांकि, एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने indianexpress.com को बताया कि आज शाम जारी होने वाले जेईई मेन के रिजल्ट के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जेईई मेन 2023 एग्जाम के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे NTA आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in की जांच करते करें। जेईई मेन सेशन 2 का एग्जाम 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी। एनटीए ने 19 अप्रैल को आंसर शीट जारी की थी। छात्रों को 21 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कराने को कहा गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जेईई मेन्स सेशन 2 एग्जाम के लिए लगभग 8 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।


ये भी पढ़ें- Didi Cafes: क्या है 'दीदी कैफे' जिसका पीएम मोदी ने किया जिक्र, बोले- 'दीदी लखपति बन गईं हैं'

हर साल की तरह इस बार भी JEE Main 2023 सेशन 1 एग्जाम 13 भाषाओं- असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी। जेईई मेन सीजन 2 के संभावित कटऑफ की बात करें तो साल 2022 में यह 87.89% से बढ़कर 88.4 फीसदी हो गया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी कटऑफ में 1% की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी जेईई मेन एडवांस की परीक्षा के लिए पात्र होते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

- फिर होमपेज पर JEE Mains 2023 session 2 result link पर क्लिक करें।

- इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

- अब जेईई मेन 2023 का रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

- फिर यहां से अपना रिजल्ट चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें।

- आखिरी में जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।