Get App

NEET Paper Leak: बिहार पुलिस ने झारखंड के देवघर से नीट ‘पेपर लीक’ मामले में छह लोगों को किया गिरफ्तार

NEET Paper Leak: सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी (देवघर सदर) ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया, "बिहार पुलिस ने हमें जानकारी दी थी। हमारी पहचान के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। सभी संदिग्धों को बिहार ले जाया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 22, 2024 पर 9:30 PM
NEET Paper Leak: बिहार पुलिस ने झारखंड के देवघर से नीट ‘पेपर लीक’ मामले में छह लोगों को किया गिरफ्तार
NEET Paper Leak: बिहार पुलिस ने झारखंड के देवघर से छह लोगों को किया गिरफ्तार

बिहार पुलिस ने मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET में कथित गड़बड़ियों के मामले में झारखंड के देवघर जिले से छह लोगों को हिरासत में लिया है। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात देवीपुरा पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), देवघर के नजदी एक घर से उन्हें हिरासत में लिया। सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी (देवघर सदर) ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया, "बिहार पुलिस ने हमें जानकारी दी थी। हमारी पहचान के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। सभी संदिग्धों को बिहार ले जाया गया है।"

उन्होंने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि संदिग्ध कथित तौर पर झुनू सिंह नाम के व्यक्ति के घर पर रह रहे थे। देवघर पुलिस की तरफ से जारी बयान के अनुसार, संदिग्धों की पहचान परमजीत सिंह उर्फ बिट्टू, बलदेव कुमार उर्फ चिंटू, प्रशांत कुमार उर्फ काजू, अजीत कुमार, राजीव कुमार उर्फ कारू और पंकू कुमार के रूप में हुई है। ये सभी बिहार के नालंदा जिले के निवासी हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पांच मई को NEET-UG की परीक्षा कराई थी, जिसमें करीब 24 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इसके नतीजे चार जून को घोषित किए गए, लेकिन उसके बाद बिहार जैसे राज्यों में प्रश्नपत्र लीक होने के अलावा कई दूसरी खामियों के आरोप भी लगे।

RJD ने स्थगित किया अपना विरोध प्रदर्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें