Get App

TS EAMCET Results 2023: तेलंगाना ईएएमसीईटी रिजल्ट eamcet.tsche.ac.in पर जारी, घर बैठे ऐसे करें चेक

TS EAMCET Results 2023: इस बार TS EAMCET 2023 की परीक्षाएं 10 मई से 14 मई 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 3,20,683 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, क्वालिफाइंग एग्जाम हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

Akhileshअपडेटेड May 25, 2023 पर 12:45 PM
TS EAMCET Results 2023: तेलंगाना ईएएमसीईटी रिजल्ट eamcet.tsche.ac.in पर जारी, घर बैठे ऐसे करें चेक
TS EAMCET का रिजल्ट जारी होने के साथ ही इंजीनियर और एग्रीकल्चर के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई हैं

TS EAMCET Results 2023 Live Updates: जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU) हैदराबाद ने आज यानी 25 मई को तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS EAMCET) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। TS EAMCET 2023 के नतीजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए गए। जो उम्मीदवार TS EAMCET परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट eamcet.tsche.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यार्थी को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

TS EAMCET का रिजल्ट जारी होने के साथ ही इंजीनियर और एग्रीकल्चर के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई हैं। इस बार TS EAMCET 2023 की परीक्षाएं 10 मई से 14 मई 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 3,20,683 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, क्वालिफाइंग एग्जाम हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

TS EAMCET 2023 का आयोजन JNTU द्वारा तेलंगाना स्टेट काउंसिल फॉर हायर एजुकेशन (TSCHE) की ओर से किया जाता है। पिछले साल TS EAMCET परीक्षा में इंजीनियरिंग में 80.41 फीसदी और कृषि स्ट्रीम में 88.34 फीसदी छात्र पास हुए थे। पोलू लक्ष्मी साईं लोहित रेड्डी ने इंजीनियरिंग स्ट्रीम में पहली रैंक हासिल की, जबकि नेहा एग्रीकल्चर स्ट्रीम में टॉपर रही थीं।

इस साल कुल 3,01,275 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 1,95,275 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए और 1,06,000 छात्र कृषि और मेडिकल स्ट्रीम के लिए उपस्थित हुए। राज्य के शिक्षा मंत्री ने पुलिस और अन्य विभागों के साथ विश्वविद्यालय के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें