UP Board Result 2024: बिहार बोर्ड के नतीजे घोषित होने के बाद अन्य बोर्ड के छात्र भी अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं मार्च में ही खत्म हो गई थी। कॉपी जांचने का काम भी 30 मार्च तक खत्म कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर मिली जानकारी के मुतबाकि, इस बार कॉपी जांचने का काम 12 दिनों में पूरा कर लिया गया है। लिहाजा अब रिजल्ट को लेकर संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल महीने में ही 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। छात्रों को एसएमएस के साथ-साथ डिजिलॉकर के जरिए भी बोर्ड रिजल्ट चेक करने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
UP Board: 55 लाख छात्रों ने दी परीक्षा
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी से 09 मार्च, 2024 के बीच कराई गईं थी। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में 55 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी। इसमें हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा में 29,47,311 छात्रों ने परीक्षा दी। जिसमें 15,71,184 छात्र और 13,76,127 छात्राएं शामिल थी। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 25,77,997 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें 1428323 लड़कों और 1149674 लड़कियां शामिल हैं। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा 2024 में कुल 55,25,308 लड़के-लड़कियों ने अप्लाई किया था। वहीं साल 2023 में 58 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें 31,16,487 छात्र कक्षा 10 के थे। वहीं 27,69,258 छात्र कक्षा 12 के थे।
UP Board करीब 2 लाख छात्रों ने नहीं दी परीक्षा
हाईस्कूल में 1,84,986 और इंटरमीडिएट में 1,39,022 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। इस साल परीक्षा के लिए कुल 55,25,308 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें से 29,99,507 छात्र हाई स्कूल परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड थे, जबकि 25,25,801 छात्र इंटरमीडिएट में रजिस्टर्ड थे।
यहां देखिए पिछले 5 साल में कब जारी हुए नतीजे
पिछले कुछ सालों से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का रिजल्ट साथ में ही घोषित किया जा रहा है। अगर इसी ट्रेंड पर गौर करें तो इस साल भी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट एक ही दिन जारी किए जा सकते हैं। साल 2019 में 27 अप्रैल, साल 2020 में 27 जून, साल 2021 में 31 जुलाई, साल 2022 में 18 जून और साल 2023 में 25 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किए गए थे।