Get App

Uttarakhand Results 2023: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

इस साल राज्य में उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाएं 16 मार्च से 6 अप्रैल 2023 तक हुई थीं। उत्‍तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 16 मार्च से 6 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। दोनों परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की गई थीं

Akhileshअपडेटेड May 25, 2023 पर 11:47 AM
Uttarakhand Results 2023: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
Uttarakhand Results 2023: इस साल बोर्ड परीक्षाओं में 2.5 लाख से अधिक स्‍टूडेंट्स शामिल हुए हैं

Uttarakhand Board 10th and 12th Result 2023: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UBSE) ने आज यानी 25 मई को उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं के स्‍टूडेंट्स की मार्कशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर लाइव हो गई है। छात्र अपने एग्‍जाम रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट चेक और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल 10वीं में कुल 85.17% और 12वीं में 80.98% छात्र पास हुए हैं।

UBSE 10वीं और 12वीं के नतीजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषित किया। इस साल राज्य में उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाएं 16 मार्च से 6 अप्रैल 2023 तक हुई थीं। उत्‍तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 16 मार्च से 6 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। दोनों परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की गई थीं।

इस साल UBSE कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 2,59,437 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। कक्षा 10वीं की फाइनल एग्जाम में कुल 1,32,115 छात्र उपस्थित हुए और कक्षा 12वीं की फाइनल एग्जाम में कुल 1,27,324 छात्र शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी करने से पहले मूल्यांकन का काम 15 से 29 अप्रैल के बीच किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें