Get App

Drishyam 2: अजय देवगन के फैंस के लिए खुशखबरी, 'दृश्यम 2' की शूटिंग शुरू

अजय देवगन ने कहा कि वह 'दृश्यम 2' के साथ एक दिलचस्प कहानी पेश करने और एक बार फिर विजय सलगांवकर का बहुआयामी किरदार निभाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 18, 2022 पर 2:56 PM
Drishyam 2: अजय देवगन के फैंस के लिए खुशखबरी, 'दृश्यम 2' की शूटिंग शुरू
अजय देवगन के साथ 'दृश्यम 2' में भी पहली फिल्म के कलाकार तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता नजर आएंगी

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपनी 2015 की क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम' (Drishyam) के सीक्वल की घोषणा कर दी है। अभिनेता ने गुरुवार को 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) की शूटिंग शुरू कर दी। यह फिल्म 2015 में आई थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम' का सीक्वल है।

अभिषेक पाठक इस फ्रेंचाइजी में अगले अध्याय का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि बॉलीवुड पिछले कुछ महीनों से सीक्वल पर बड़ा दांव लगा रहा है।

‘दृश्यम’ इसी नाम की मलयालम भाषा में बनी फिल्म की रीमेक थी, जिसमें मोहनलाल ने अहम किरदार निभाया था। इसका निर्देशन दिवंगत फिल्मकार निशिकांत कामत ने किया था।

‘दृश्यम’ चार सदस्यों वाले एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिनका जीवन उनकी बड़ी बेटी के साथ हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद पूरी तरह से बदल जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें