Get App

Pushpa 2 OTT Release: सिनेमाहॉल के बाद अब ओटीटी पर चलेगा 'पुष्पा 2' का राज, इस OTT पर जल्द होगा रिलीज!

Pushpa 2 OTT Release: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी खबर आ रही है। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है। फिल्म के रिलीज के लगभग दो महीने पूरे होने वाले हैं। आइए जानते हैं कब रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2025 पर 4:31 PM
Pushpa 2 OTT Release: सिनेमाहॉल के बाद अब ओटीटी पर चलेगा 'पुष्पा 2' का राज, इस OTT पर जल्द होगा रिलीज!
Pushpa 2 OTT Release Update: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है

Pushpa 2 OTT Release Date: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के रिलीज होने के बाद से ही कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म रिलीज होने के 53 दिन बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पुष्पा 2 ने कमाई के मामले में पिछले कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही फैंस को इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार था। अब ये फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आने वाली है। आइए जानते हैं अल्लु अर्जुन की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को आप ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं।

इन दिन रिलीज हो सकती है फिल्म

वेबसाइट बिंग्ड के मुताबिक, अल्लु अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ 30 जनवरी 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो सकती है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के ओटीटी राइट्स को भारी किमत पर खरीदा है। वहीं 'पुष्पा 2' के ओटीटी रिलीज के बारे में अभी तक फिल्म मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें