Get App

दिवाली पर होगा Har Har Mahadev, Ram Setu और Thank God का क्लैश, जानें बॉक्स ऑफिस पर कौन मारेगा बाजी

Har Har Mahadev, Ram Setu और Thank God तीनों शानदार फिल्में सितारों से भरा हुआ है, जो एक ही दिन 25 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार हैं।

Translated By: Akhileshअपडेटेड Oct 12, 2022 पर 6:34 PM
दिवाली पर होगा Har Har Mahadev, Ram Setu और Thank God का क्लैश, जानें बॉक्स ऑफिस पर कौन मारेगा बाजी
यह देखना दिलचस्प होगा कि कैसे ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराती हैं और दर्शकों को थिएटर तक ले आती हैं

Diwali2022: इस दिवाली पर बॉलीवुड (Bollywood) की तीन बड़ी फिल्में हर हर महादेव (Har Har Mahadev), राम सेतु (Ram Setu) और थैंक गॉड (Thank God) रिलीज हो रही है। तीनों शानदार फिल्में सितारों से भरा हुआ है, जो एक ही दिन 25 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार हैं।

हर हर महादेव पहली ऐसी मराठी फिल्म है, जिसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। यह ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित है। अभिजीत देशपांडे फिल्म के निर्देशित है। फिल्म में सुबोध भावे, शरद केलकर, सायली संजीव और अमृता खानविलकर मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म एक वास्तविक लड़ाई की प्रेरक कहानी पेश करेगी, जिसका नेतृत्व महान मराठा योद्धा बाजी प्रभु ने किया था। इस ऐतिहासिक टकराव में 300 सैनिकों ने 12,000 दुश्मन सैनिकों की सेना के साथ लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें