Get App

Oscar 2025 रद्द हो सकता है! लॉस एंजिल्स की भीषण आग के कारण पहली बार अवॉर्ड सेरेमनी पर संकट

लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग के कारण ऑस्कर 2025 की सेरेमनी रद्द होने का खतरा बढ़ गया है। यह पहली बार होगा जब 96 साल के इतिहास में ऐसा हो सकता है। आग की स्थिति के कारण नामांकन की घोषणा एक सप्ताह के लिए टाल दी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2025 पर 7:20 PM
Oscar 2025 रद्द हो सकता है! लॉस एंजिल्स की भीषण आग के कारण पहली बार अवॉर्ड सेरेमनी पर संकट
Oscar 2025: 97वें ऑस्कर अवॉर्ड को कैंसिल किया जा सकता है

लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी भीषण आग ने न केवल शहर को बल्कि ऑस्कर अवॉर्ड को भी प्रभावित किया है। आग के कारण अब तक कई लोग घर से बेघर हो चुके हैं और जान-माल का भी नुकसान हुआ है। इसकी वजह से अकादमी ने निर्णय लिया है कि अगर आग और ज्यादा बढ़ी तो 96 साल के इतिहास में पहली बार ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी को रद्द किया जा सकता है।आग की गंभीर स्थिति को देखते हुए, नामांकन की घोषणा को भी एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। 23 जनवरी को अब नामांकन की घोषणा की जाएगी।

जिन गुडी बैग्स में पहले महंगे उपहार होते थे, उन्हें भी रद्द कर दिया गया है, क्योंकि अब यह चीजें बुरी छवि बना सकते थे। फिल्म अकादमी के अधिकारियों ने कहा है कि वे इस समय राहत कार्यों और फंड जुटाने पर ध्यान दे रहे हैं, ताकि प्रभावित लोगों की मदद की जा सके।

लॉस एंजिल्स की आग का असर ऑस्कर पर

लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग ने शहर में तबाही मचाई है। सैकड़ों लोगों को घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा और कई जानें भी गईं। अब, इस आग के कारण ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के आयोजन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 96 साल में कभी भी ऑस्कर अवॉर्ड नहीं रद्द हुआ था, लेकिन इस बार यह संभावना बन गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें