Get App

Goa Board HSSC Class 12th Result 2021: गोवा बोर्ड आज शाम 5 बजे 12वीं के नतीजे करेगा घोषित, जानिए कैसे करें चेक

गोवा बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर चेक कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2021 पर 3:25 PM
Goa Board HSSC Class 12th Result 2021:  गोवा बोर्ड आज शाम 5 बजे 12वीं के नतीजे करेगा घोषित, जानिए कैसे करें चेक

Goa Board HSSC Class 12th Result 2021:  गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (Goa Board of Secondary and Higher Secondary Education (GBSHSE) आज शाम को 12वीं के नतीजे औपचारिक रूप से घोषित करेगा।

गोवा बोर्ड ने रविवार को आधिकारिक वेबसाइट में नोटफिकेशन जारी करते हुए कहा कि GBSHSE कक्षा 12 के नतीजे सोमवार शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे। 18 जुलाई को वेबसाइट पर स्कोर पहले ही जारी कर दिए गए हैं।

जिन छात्रों ने गोवा बोर्ड HSSC परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड किया था, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर देख सकते हैं। गोवा GBSHSE 12वीं के नतीजे चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना फर्स्ट नेम, सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर करनी होगी।

गोवा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कला, विज्ञान, और कॉमर्स सभी को मिलाकर कुल 18,000 अधिक छात्रों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। अन्य राज्यों की तरह गोवा के सीएम प्रमोद सावत ने भी कोरोना वायरस महामारी के चलते GBSHSE की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया था।

अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बिना TC के भी छात्रों का होगा एडमिशन, सिसोदिया ने किया ऐलान

जानिए कैसे चेक करें नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें