कार और बाइक चलाने वाले अक्सकर गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। दूसरे लोग भी एड्रेस तक पहुंचने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर बार गूगल मैप व्यक्ति को मंजिल पहुंचाने में मदद करता है। लेकिन, कई बार यह गलत रास्ता भी बताता है। यूजर को अगर गूगल मैप की गलती का अहसास हो जाता है तो वह गलत रास्ता पकड़ने से बच जाता है। गूगल मैप की गलती का अहसास नहीं होने पर हादसा हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।