छोटी या हरी इलाइची (Green cardamom) हमारे किचन में मौजूद सबसे अहम मसालों में से एक है। मिठाई बनाने में चाय बनाने में या फिर माउथ फ्रेशनर के तौर पर छोटी इलाइची का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा छोटी इलाइची का इस्तेमाल खाना बनाने या फिर नॉन वेज डिशेस में भी किया जाता है। बता दें कि भारत हरी इलाइची का सबसे बड़ी उत्तपादक देश है हालांकि फिर भी यहां पर इसकी कीमत काफी ज्यादा है। भारत के कई जगहों पर हरी इलाइची की कीमत शुरुआती कीमत 1000 रुपये किलो तक भी है।
