India China Talks: भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गतिरोध के बाकी बचे बिंदुओं संबंधी शेष मुद्दों को हल करने के मकसद से रविवार यानी 17 जुलाई को 16वें दौर की उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एलएसी पर भारतीय सीमा की ओर चुशूल मोल्दो बैठक स्थल पर सुबह करीब साढ़े 9 बजे वार्ता शुरू हुई और लगभग 10 बजे समाप्त हुई। बैठक के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अप्रैल 2020 की यथास्थिति बहाल करने पर जोर दिया।
