JioPhone Next: यह दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है जिसे रिलायंस जियो और गूगल ने मिलकर डिवेलप किया है। अगर आप भी इस फोन का इंतजार कर रहे थे तो आपका इंतजार खत्म हो गया है। JioPhone Next के लिए प्री-बुकिंग अगले हफ्ते से शुरू होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, JioPhone Next सितंबर के दूसरे हफ्ते में लॉन्च होगा। हालांकि अभी तक इस पर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
