Get App

RPF Recruitment 2024: रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल पद पर निकली बंपर वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई

RPF Recruitment 2024: रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के पद पर बंपर वैकेंसी निकली हैं। फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज (15 अप्रैल 2024) से शुरू हो गई है। इसकी आखिरी तारीख 15 मई है। वहीं 15 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विजिट करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2024 पर 12:02 PM
RPF Recruitment 2024: रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल पद पर निकली बंपर वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई
RPF Recruitment 2024: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने कॉन्स्टेबल और सब-इंस्पेक्टर के 4600 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है।

RPF Recruitment 2024: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए एक बेहतर मौका सामने आया है। रेलवे में सुरक्षा बल (Railway Protection Force -RPF) के पदों पर बंपर वैकेंसी निकली हैं। इसमें कॉन्स्टेबल और सब-इंस्पेक्टर के पद भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत रेल मंत्रालय ने 4,660 खाली पद भरने का फैसला किया है। इसके लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज (15 अप्रैल 2024) से शुरू हो गई है। सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। इसकी आखिरी तारीख 14 मई 2024 है।

ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए rpf.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के बारे में अधिक जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

जानिए कौन कर सकते हैं अप्लाई

भारतीय रेलवे के प्रोटेक्शन फोर्स के कॉन्स्टेबल पदों की भर्ती के लिए न्यूतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए। जबकि एसआई पदों पर कैंडिडेट्स की उम्र 20 से 28 साल होनी चाहिए। वहीं आरक्षित उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। उम्र सीमा का कैलकुलेशन 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 4660 पद भरे जाएंगे। इनमें से 4208 पद कॉन्स्टेबल के हैं। बाकी 452 पद सब-इंस्पेक्टर के हैं। सब-इंस्पेक्टर पद पर काम करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होना जरूरी है। वहीं कॉन्स्टेबल पदों के लिए 10वीं या इसके समकक्ष परीक्ष पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें