Get App

UPSSSC Exam Schedule: युवाओं के लिए खुशखबरी! 2462 पदों पर निकली भर्ती, एग्जाम डेट जारी

UPSSSC Exam 2024-25 Schedule Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक्स-रे टेक्नीशियन और डेंटल हाइजीनिस्ट के लिए रुकी हुई भर्ती परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा कर दी है। जारी नोटिस के अनुसार, UPSSSC ऑडिटर परीक्षा 5 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। जबकि एक्स-रे टेक्नीशियन के पद के लिए लिखित परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को होगा

Akhileshअपडेटेड Nov 13, 2024 पर 7:45 PM
UPSSSC Exam Schedule: युवाओं के लिए खुशखबरी! 2462 पदों पर निकली भर्ती, एग्जाम डेट जारी
UPSSSC Exam 2024 Schedule Out: एक्स-रे टेक्नीशियन के लिए लिखित परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी

UPSSSC Exam 2024-25 Schedule Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने रुकी हुई चार प्रमुख परीक्षाओं असिस्टेंट अकाउंटेंट, ऑडिटर, एक्स-रे टेक्नीशियन और डेंटल हाइजीनिस्ट की नई एग्जाम डेट जारी कर दी है। वे सभी लोग जिन्होंने UPSSSC 2023 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत करीब 2,462 पदों के लिए युवा परीक्षा देंगे।

UPSSSC की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार ऑडिटर, डेंटल हाइजीनिस्ट, असिस्टेंट अकाउंट 2023 भर्ती परीक्षा 5 जनवरी 2025 को निर्धारित है। जबकि एक्स-रे टेक्नीशियन पद के लिए परीक्षा 15 दिसंबर 2024 और जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 परीक्षा 19 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि एक्स-रे टेक्नीशियन पद के लिए सामान्य चयन परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि डेंटल हाइजीनिस्ट के लिए एग्जाम 5 जनवरी 2025 को दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगा। वहीं, ऑडिटर एवं असिस्टेंट अकाउंटेंट की मुख्य परीक्षा 5 जनवरी 2025 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित होगी।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें