Get App

Manipur Violence: मणिपुर में अब उपद्रवियों ने केंद्रीय मंत्री के घर में लगाई आग, कर्फ्यू के बावजूद भीड़ ने फेंके पेट्रोल बम

Manipur Violence: जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर में 1,000 से अधिक लोगों की भीड़ ने गुरुवार देर रात केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के इंफाल स्थित घर में आग लगा दी। इससे पहले, इंफाल के बीचों-बीच गुरुवार दोपहर को मणिपुर द्रुत कार्य बल और भीड़ के बीच झड़पें हुई थीं और भीड़ ने दो घरों को आग लगा दी थी। मणिपुर में झड़प और हमलों के मामले इस सप्ताह फिर से सामने आए हैं

Akhileshअपडेटेड Jun 16, 2023 पर 11:50 AM
Manipur Violence: मणिपुर में अब उपद्रवियों ने केंद्रीय मंत्री के घर में लगाई आग, कर्फ्यू के बावजूद भीड़ ने फेंके पेट्रोल बम
Manipur Violence: मणिपुर में 3 मई से मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष हो रहा है

Manipur Violence: जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर में 1,000 से अधिक लोगों की भीड़ ने गुरुवार देर रात केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह (RK Ranjan Singh) के इंफाल स्थित आवास में आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और दमकल कर्मियों ने इंफाल के कोंगबा स्थित मंत्री के आवास को बचाने के लिए पूरी कोशिश की। इससे पहले, इंफाल के बीचों-बीच गुरुवार दोपहर को मणिपुर द्रुत कार्य बल और भीड़ के बीच झड़पें हुई थीं और भीड़ ने दो घरों को आग लगा दी थी। मणिपुर में झड़प और हमलों के मामले इस सप्ताह फिर से सामने आए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह घटना के वक्त इंफाल स्थित अपने घर में नहीं थे। इंफाल में कर्फ्यू के बावजूद भीड़ कोंगबा में मंत्री के घर तक पहुंचने में कामयाब रही। घटना के समय मंत्री के आवास पर 9 सुरक्षा एस्कॉर्ट कर्मी, 5 सुरक्षा गार्ड और 8 अतिरिक्त गार्ड ड्यूटी पर थे।

मंत्री के आवास पर मौजूद एक सुरक्षाकर्मी ने कहा कि हमले के दौरान भीड़ ने चारों दिशाओं से पेट्रोल बम फेंके। एस्कॉर्ट कमांडर ने कहा कि भीड़ में करीब 1,200 लोग शामिल थे। यह दूसरी बार है जब मंत्री के घर पर भीड़ ने हमला किया है।

मई में हुए हमले के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने हवा में गोलियां चलाई थीं। केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, ''मैं स्तब्ध हूं। मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह विफल हो गई है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें