Moneycontrol Hindi Daily Essential: दिन भर की भागदौड़ में ऐसी कई अहम खबरें होती हैं जो आप मिस करते हैं। इसलिए मनीकंट्रोल हिंदी आपके लिए 7 ऐसे लेख पेश कर रही है जिनपर आपका ध्यान जाना चाहिए। अगर आपने भी ये लेख मिस कर दिया है तो यहां पढ़िए।
Moneycontrol Hindi Daily Essential: दिन भर की भागदौड़ में ऐसी कई अहम खबरें होती हैं जो आप मिस करते हैं। इसलिए मनीकंट्रोल हिंदी आपके लिए 7 ऐसे लेख पेश कर रही है जिनपर आपका ध्यान जाना चाहिए। अगर आपने भी ये लेख मिस कर दिया है तो यहां पढ़िए।
Multibagger Stock: सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी जेके लक्ष्मी सीमेंट (JK Laxmi Cement) ने निवेशकों की पूंजी में शानदार इजाफा किया है। बीस साल में यह करीब 98 गुना बढ़ चुका है। जेके लक्ष्मी सीमेंट में आज करीब तीन फीसदी की गिरावट रही और बीएसई पर 568.30 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। हालांकि इसकी तेजी आगे भी बने रहने के आसार हैं और मार्केट एक्सपर्ट्स ने इसमें 680 रुपये के टारगेट प्राइस पर निवेश की सलाह दी है। अभी इसके भाव 568.30 रुपये (JK Laxmi Cement Share Price) हैं।
Electronics Mart IPO: इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट का इश्यू 4 अक्टूबर को खुल रहा है। कंपनी की इश्यू 7 अक्टूबर को बंद होगा। Electronics Mart 500 करोड़ रुपए का इश्यू जारी कर रही है। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 12 अक्टूबर को होगा। और इसकी लिस्टिंग 17 अक्टूबर को हो सकती है।
इश्यू खुलने से एक दिन पहले 3 अक्टूबर को Electronics Mart के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में जबरदस्त प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। Electronics Mart का इश्यू प्राइस 56-59 रुपए है। जबकि ग्रे मार्केट में इसके अनलिस्टेड शेयर इश्यू प्राइस से 32-33 रुपए ऊपर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से यह इश्यू प्राइस से 55% प्रीमियम के साथ 92 (59+33) रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
Adani Enterprises Shares : अडानी एंटरप्राइजेस के शेयर सोमवार, 3 अक्टूबर को बीएसई पर इंट्राडे में लगभग 10 फीसदी गिरकर 3,105.90 पर आ गए। हालांकि, सेशन के अंत में शेयर 8.51 फीसदी टूटकर 3,157.15 रुपये के स्तर पर बंद हुए। अडानी ग्रुप के इस शेयर में लगातार सातवें दिन गिरावट देखने को मिली है और इस दौरान शेयर लगभग 12 फीसदी टूट चुका है। वहीं 20 सितंबर के 3,883.70 रुपये के रिकॉर्ड हाई से शेयर लगभग 18 फीसदी टूट चुका है।
Manish Jain of Mirae Asset : मिराए एसेट्स कैपिटल मार्केट्स (इंडिया) के मनीष जैन ने कहा कि फेस्टिव सीजन में विशेष रूप से पैसेंजर व्हीकल्स की अच्छी बिक्री की उम्मीद, मजबूत ऑर्डर बुक बैकलॉग के चलते ऑटो सेक्टर के लिए डिमांड आउटलुक अच्छा बना हुआ है। जैन ने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही।
लगभग दो दशक का अनुभव रखने वाले Mirae Asset के इंस्टीट्यूशनल बिजनेस हेड (इक्विटी और फिक्स्ड इनकम) ऑटो सेक्टर के लिए डबल डिजिट ग्रोथ का भरोसा जताया, क्योंकि कई बातें इंडस्ट्री के अनुकूल नजर आ रही हैं। हालांकि, एक्सपोर्ट्स एक ऐसा एरिया है, जिसमें वित्त वर्ष 22 के ऊंचे बेस और वैश्विक मुद्दों के चलते सुस्ती रह सकती है।
मंदी की आशंका और कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार 03 अक्टूबर को गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 638.11 अंक यानी 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 56,788.81 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 207.00 अंक यानी 1.21 फीसदी की गिरावट के साथ 16,887.35 के स्तर पर बंद हुआ।फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक, ऑटो, एनर्जी, FMCG, मेटल और पीएसयू बैंक शेयर 1-3 फीसदी टूटे हैं।
पिछले सत्र (शुक्रवार) में एक स्मार्ट रिबाउंड के बाद बाजार एक बार फिर 3 अक्टूबर को बिकवाली के दबाव में आ गया। कमजोर ग्लोबल रुझानों और फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर्स में बिकवाली के बीच निफ्टी 16,900 से नीचे के साथ भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स एक नकारात्मक नोट पर बंद हुआ। आज मार्केट क्लोज पर सेंसेक्स 638.11 अंक या 1.11% गिरकर 56,788.81 पर बंद हुआ। निफ्टी 207 अंक या 1.21% नीचे 16,887.30 पर बंद हुआ।
सरकार के स्वामित्व वाले पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने सोमवार को कहा कि उसने ग्राहकों और गैर-ग्राहकों दोनों के लिए वॉट्सऐप बैंकिंग सर्विस (Whatsapp Banking Service) की शुरुआत की है। बैंक ने एक बयान में कहा कि Whatsapp पर बैंकिंग सर्विस को एक्टिव करने के लिए, ग्राहकों को आधिकारिक PNB के Whatsapp नंबर '919264092640' को सेव करना होगा। फिर इस नंबर पर एक Hi/Hello मैसेज भेजकर बातचीत शुरू करनी होगी।
बयान में कहा गया है कि ग्राहक बातचीत शुरू करने से पहले Whatsapp पर PNB के प्रोफाइल नेम के साथ 'ग्रीन टिक' की भी जांच जरूर कर लें। ताकि ये कंफर्म हो सके कि ये बैंक का आधिकारिक Whatsapp अकाउंट है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।