जुलाई में नूंह (Nuh) में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान जिस गोरक्षक (Cow Vigilant) मोनू मानेसर (Monu Manesar) का नाम सामने आया था, उसे हरियाणा (Haryana) के मानेसर में हिरासत में लिया गया है। मोहित यादव उर्फ मोनू मानेसर पिछले सात महीनों से फरार था। मोनू दो मुस्लिम युवकों की मौत के मामले में भी मुख्य आरोपी है, जिनके जले हुए शव राजस्थान के भिवानी में एक कार में पाए गए थे।
