उत्तर पश्चिम भारत में शुक्रवार, 17 मई को भीषण गर्मी पड़ी। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और यह देश में सबसे गर्म स्थान रहा। स्काईमेट के मुताबिक, सफदरजंग में पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के अन्य स्थानों की बात करें तो मुंगेशपुर में पारा 46.5 डिग्री, आयानगर में 46.2 डिग्री और पालम में 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा। Skymet में मौसम विज्ञान और क्लाइमेट चेंज के वाइस प्रेसिडेंट जतिन सिंह ने एक X पोस्ट में कहा है कि आने वाले सप्ताह में राहत की उम्मीद नहीं है। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
