PM Kisan: सरकार पीएम किसान (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) योजना की 11वीं किश्त के लाभार्थी किसानों की लिस्ट जारी कर दी है। किसान काफी समय से 11वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में किसान पहले अपना स्टेटस चेक कर लें कि उनके खाते में 11वीं किश्त आएगी या नहीं। सूत्रों के मुताबिक सरकार इस बार इस महीने के अंत तक किश्त ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से 11वीं किश्त का पैसा ट्रांसफर करने को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की गई है।
