Get App

संसद के विशेष सत्र के लिए रणनीति बनाएंगे INDIA गुट के सभी सांसद, मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुलाई 5 सितंबर को बैठक

कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 5 सितंबर को कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक बुलाई है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "खड़गे जी ने समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के सांसदों की एक बैठक भी बुलाई है।" उन्होंने कहा कि बैठक में आगामी सत्र के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 03, 2023 पर 10:56 PM
संसद के विशेष सत्र के लिए रणनीति बनाएंगे INDIA गुट के सभी सांसद, मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुलाई 5 सितंबर को बैठक
संसद के विशेष सत्र के लिए रणनीति बनाएंगे INDIA गुट के सभी सांसद (FILE PHOTO- PTI)

संसद (Parliament) के आगामी विशेष सत्र (Special Session) के लिए अपनी संयुक्त रणनीति पर चर्चा करने के लिए INDIA गुट के विपक्षी सांसद 5 सितंबर को मिलेंगे। इस बैठक का एजेंडा अभी सामने नहीं आया है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि लोकसभा (Lok Sabha) और राज्यसभा (Rajya Sabha) दोनों में विपक्षी गठबंधन के सांसद 18 से 22 सितंबर तक चलने वाले सत्र के लिए अपनी संयुक्त रणनीति तैयार करने के लिए बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने दिल्ली में राजाजी मार्ग स्थित अपने आवास पर बुलाई है।

कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 5 सितंबर को कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक बुलाई है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "खड़गे जी ने समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के सांसदों की एक बैठक भी बुलाई है।" उन्होंने कहा कि बैठक में आगामी सत्र के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी।

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को संगठनात्मक मुद्दों और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की।

विपक्षी INDIA गठबंधन एक-दूसरे के साथ मिलकर काम कर रहा है और 2024 के लोकसभा चुनावों के साथ-साथ अलग-अलग मोर्चों पर एकजुट होकर BJP से मुकाबला करने की योजना बना रहा है। संसद के हालिया मानसून सत्र के दौरान भी इसने एकजुट होकर काम किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें