मंगलवार को नई दिल्ली में हुई NDA की बैठक में मुख्य आकर्षण का केंद्र चिराग पासवान (Chirag Paswan) और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) थे। बैठक में अन्य दलों के साथ-साथ चिराग पासवान और पशुपति पारस की पार्टी भी शामिल हुई थीं। लोक जनशक्ति पार्टी यानी LJP (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति पारस शामिल हुए। नाराजगी के बीच बैठक के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। इस दौरान पशुपति पारस को देखते ही चिराग पासवान ने चाचा के पैर छुए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने अपने भतीजे को गले लगाकर आशीर्वाद दिया।
