Rakesh Rathore arrested in rape case: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर को बलात्कार के आरोप में गुरुवार (30 जनवरी) को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। राठौर इलाहाबाद हाई कोर्ट से अपनी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान कोतवाली नगर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ द्वारा राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के एक दिन बाद हुई है।
