Get App

Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर BJP की तैयारी शुरू, यूपी के सांसदों से मांगी गई परफॉर्मेंस रिपोर्ट

Elections 2024: पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस फॉर्म में उनसे पूछा गया है कि महाजनसंपर्क अभियान में सांसदों ने कितना काम किया है। साथ ही इसमें आगे के टारगेट भी दिए गए हैं। इस रिपोर्ट की उनके 2024 के टिकट में भी भूमिका रहेगी। बता दें कि पिछले महीने ही मोदी सरकार ने केंद्र में अपने 9 साल के कार्याकाल पूरे किए थे

Akhileshअपडेटेड Jun 20, 2023 पर 12:55 PM
Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर BJP की तैयारी शुरू, यूपी के सांसदों से मांगी गई परफॉर्मेंस रिपोर्ट
Elections 2024: बताया जा रहा है कि करीब एक महीने से चल रहे अभियान पर बीजेपी ने सांसदों से रिपोर्ट मांगी है

Lok Sabha Elections 2024: केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में करीब एक साल का समय बचा है। पार्टी हाईकमान ने लोकसभा सीट के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (UP) पर अपनी पैनी नजर बनाई हुई है। बीजेपी ने यूपी के सभी सांसदों से अपना परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड देने को कहा गया है। इसके लिए सभी बीजेपी सांसदों को एक फॉर्म दिया गया है। हाईकमान ने सभी सांसदों को दो पन्नों के नोट्स के साथ तीन फॉर्म दिया है। जिसमें सांसद अपनी पूरी पांच साल की परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड दर्ज कर दिल्ली या यूपी प्रदेश कार्यालय में जमा करेंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस फॉर्म में उनसे पूछा गया है कि महाजनसंपर्क अभियान में सांसदों ने कितना काम किया है। साथ ही इसमें आगे के टारगेट भी दिए गए हैं। इस रिपोर्ट की उनके 2024 के टिकट में भी भूमिका रहेगी। बता दें कि पिछले महीने ही मोदी सरकार ने केंद्र में अपने 9 साल के कार्याकाल पूरे किए थे। जिसे लेकर पार्टी देश के अलग-अलग राज्यों के शहरों में महाजनसंपर्क अभियान चला रही थी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को आदेश दिया गया था कि वो 9 साल में हुए कामों का बखान जन-जन तक करें, ताकि आगामी चुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिल सके। इसी अभियान के तहत यूपी के सांसदों को कहा गया था कि वो अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से मिले और केंद्र एवं राज्य सरकारों की उपलब्धियां गिनाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें