Get App

'कांवड़ की पहचान तो कोई नहीं करता' UP में नेमप्लेट के आदेश पर जयंत चौधरी ने तोड़ी चुप्पी

यह पूछे जाने पर कि क्या निर्णय वापस लिया जाना चाहिए, जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने कहा, "अभी भी समय है कि इसे (वापस) लिया जाए या सरकार को इसे (लागू करने) पर ज्यादा जोर नहीं देना चाहिए।" उन्होंने कहा, "कांवड़ की सेवा सभी करते हैं। कांवड़ की पहचान कोई नहीं करता और न ही कांवड़ सेवा करने वालों की पहचान धर्म या जाति से की जाती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2024 पर 5:21 PM
'कांवड़ की पहचान तो कोई नहीं करता' UP में नेमप्लेट के आदेश पर जयंत चौधरी ने तोड़ी चुप्पी
UP में कांवड़ रूट में नेमप्लेट के आदेश पर जयंत चौधरी ने तोड़ी चुप्पी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष और केंद्रीय राज्‍य मंत्री जयंत चौधरी ने रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उस आदेश की आलोचना की, जिसमें कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले भोजनालयों के मालिकों से कहा गया है कि वे अपनी दुकानों पर मालिकों के नाम लिखन को कहा है। राज्यसभा सदस्य चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "ऐसा लगता है कि ये आदेश बिना सोचे-समझे लिया गया और सरकार इस पर इसलिए अड़ी हुई है, क्योंकि निर्णय हो चुका है। कभी-कभी सरकार में ऐसी चीजें हो जाती हैं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या निर्णय वापस लिया जाना चाहिए, उन्होंने कहा, "अभी भी समय है कि इसे (वापस) लिया जाए या सरकार को इसे (लागू करने) पर ज्यादा जोर नहीं देना चाहिए।"

कांवड़ की पहचान कोई नहीं करता: जयंत चौधरी

उन्होंने कहा, "कांवड़ की सेवा सभी करते हैं। कांवड़ की पहचान कोई नहीं करता और न ही कांवड़ सेवा करने वालों की पहचान धर्म या जाति से की जाती है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें