Get App

कोलकाता कांड को लेकर सीएम ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक के बीच मतभेद!

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में मृत पाई गई थी, जिसके बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। पीड़िता के साथ पहले रेप और फिर हत्या किए जाने की आशंका है

Akhileshअपडेटेड Aug 22, 2024 पर 11:54 AM
कोलकाता कांड को लेकर सीएम ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक के बीच मतभेद!
Kolkata Doctor Rape-Murder Case: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता विवाद से खुद को अलग कर लिया है

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष के तबादले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे एवं TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के बीच कथित तौर पर दरार पैदा हो गई है। अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए क्रूर बलात्कार और हत्या के विरोध में जारी प्रदर्शन के बाद यह मतभेद सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अब इस विवाद से खुद को अलग कर लिया है। मामले की जांच कर रही CBI से त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर अपनी बुआ ममता बनर्जी की रैलियों और पदयात्राओं में भाग नहीं लेने का विकल्प चुना है।

अभिषेक बनर्जी के करीबी सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि TMC के महासचिव डॉ. घोष के तत्काल निलंबन और उसके बाद कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज में उनकी अच्छी पोस्टिंग से नाराज हैं। सूत्रों ने बताया कि अभिषेक बनर्जी का मानना ​​है कि अपनी साफ-सुथरी छवि के लिए जानी जाने वाली ममता बनर्जी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में कथित भ्रष्ट आचरण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के करीबी डॉक्टरों के एक ग्रुप को डॉ. घोष का समर्थन करने वाला माना जाता है। यह समूह कथित भ्रष्टाचार के लिए सोशल मीडिया पर जांच के दायरे में है। साथ ही, अभिषेक बनर्जी को लगा कि पार्टी की छवि बनाए रखने के लिए कड़ा रूख अपनाना जरूरी है। 14 अगस्त को बदमाशों द्वारा अस्पताल पर हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर को फोन करके तुरंत कार्रवाई की मांग की।

अभिषेक की करीबियों पर गाज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें