Get App

MP Assembly Elections: मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP, जल्द जारी होगी उम्मीदवारों की लिस्ट

MP Assembly Elections: AAP के मध्य प्रदेश प्रभारी बीएस जून (BS Joon) ने कहा कि प्रत्याशियों को चयन की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। प्रत्याशी चयन में सिर्फ सर्वे ही टिकट देने का मापदंड होगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के हर जिले में हम ‘परिवर्तन यात्रा’ निकाल रहे हैं, जिसका समापन चार अगस्त को होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2023 पर 10:20 PM
MP Assembly Elections: मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP, जल्द जारी होगी उम्मीदवारों की लिस्ट
MP Assembly Elections: मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

आम आदमी पार्टी (AAP) के मध्य प्रदेश (MP) प्रभारी बीएस जून (BS Joon) ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी इस साल के आखिर में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी करेगी। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी पूरी मुस्तैदी से चुनाव की तैयारी में जुटी है। प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे और चुनाव जीतेंगे।"

जून ने कहा, "प्रत्याशियों को चयन की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। प्रत्याशी चयन में सिर्फ सर्वे ही टिकट देने का मापदंड होगा।"

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के हर जिले में हम ‘परिवर्तन यात्रा’ निकाल रहे हैं, जिसका समापन चार अगस्त को होगा।

जून ने दावा किया कि ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान लोगों का आम आदमी पार्टी के प्रति एक जुड़ाव दिख रहा है और हमें अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें