महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ने हल्के वाहन चालकों को बड़ी राहत दी है। मुंबई में एंट्री प्वाइंट पर सभी पांच टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों (एलएमवी) को टोल टैक्स नहीं देना होगा। राज्य कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में बड़ी घोषणा की गई। यह फैसला आज (14 अक्टूबर 2024) रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले इसे महायुति सरकार का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में प्रस्ताव पास करके टोल में छूट दे दी है।