Get App

NCP Crisis: अजित पवार के खेमे में 32, शरद पवार के गुट में 18 विधायक, जानें कौन और कहां हैं बाकी के चार नेता

NCP Crisis: महाराष्ट्र विधानमंडल के पूर्व प्रधान सचिव अनंत कालसे के मुताबिक, अयोग्यता से बचने के लिए अजित पवार खेमे को कम से कम 36 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। NCP प्रमुख शरद पवार और उपमुख्यमंत्री बनने के लिए अलग हुए अजित पवार की तरफ से बुलाई गई शक्ति प्रदर्शन बैठक से कुछ घंटे पहले बुधवार को उनके समर्थक दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास पर इकट्ठा हुए

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Jul 05, 2023 पर 5:44 PM
NCP Crisis: अजित पवार के खेमे में 32, शरद पवार के गुट में 18 विधायक, जानें कौन और कहां हैं बाकी के चार नेता
NCP Crisis: अजित पवार के खेमे में 32, शरद पवार के गुट में 18 विधायक

NCP Crisis: मुंबई में बुधवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) की तरफ से बुलाई गई पार्टी की बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 54 में से 32 विधायक मौजूद थे, जबकि NCP प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) की बैठक में 18 विधायक शामिल हुए। News18 के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि अजित गुट की संख्या और बढ़ेगी, उन्होंने बताया कि उपनगरीय बांद्रा में हो रही बैठक में NCP के आठ में से पांच MLC भी शामिल हुए।

हालांकि, बाकी चार विधायकों को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बाकी विधायक ये तय नहीं कर पाएं हैं कि उन्हें अजित पवार या शरद पवार किस खेमे में जाना है।

महाराष्ट्र विधानमंडल के पूर्व प्रधान सचिव अनंत कालसे के मुताबिक, अयोग्यता से बचने के लिए अजित पवार खेमे को कम से कम 36 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। NCP प्रमुख शरद पवार और उपमुख्यमंत्री बनने के लिए अलग हुए अजित पवार की तरफ से बुलाई गई शक्ति प्रदर्शन बैठक से कुछ घंटे पहले बुधवार को उनके समर्थक दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास पर इकट्ठा हुए।

NCP Crisis: अजित पवार ने 83 साल के शरद पवार पर कसा तंज, बोले- बस, मैं सीएम बनना चाहता हूं

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार ने दक्षिण मुंबई के यशवंतराव चव्हाण केंद्र और अजीत पवार गुट ने उपनगरीय बांद्रा में भुजबल नॉलेज सिटी में अपनी बैठकें की हैं। दक्षिण मुंबई में वरिष्ठ पवार के आवास सिल्वर ओक के बाहर, एक पार्टी कार्यकर्ता को एक बैनर ले जाते हुए देखा गया, जिस पर लिखा था... '83 साल का योद्धा अकेले लड़ाई लड़ रहा है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें