Get App

NEET Paper Leak: जेल में बेटा, राजनीति में पत्नी, कौन है NEET-UG पेपर लीक का 'मास्टरमाइंड' संजीव मुखिया?

NEET 2024 Paper Leak: बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU), जो NEET-UG पेपर लीक मामले की जांच कर रही है, उसने कुछ भी कहने इनकार कर दिया है, लेकिन बिहार पुलिस के सूत्रों ने News18 को बताया कि अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ में संजीव 'मुखिया' नाम के शख्स का नाम सामने आया है। संजीव रैकेट का कथित मास्टरमाइंड है, जो अब भी फरार है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 22, 2024 पर 4:16 PM
NEET Paper Leak: जेल में बेटा, राजनीति में पत्नी, कौन है NEET-UG पेपर लीक का 'मास्टरमाइंड' संजीव मुखिया?
NEET Paper Leak: जेल में बेटा, राजनीति में पत्नी, कौन है NEET-UG पेपर लीक का 'मास्टरमाइंड' संजीव मुखिया?

NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले में अब तक छह बिचौलियों, चार छात्रों और तीन अभिभावकों, समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सबसे चौंकाने वाले खुलासे बिहार में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों ने किए हैं, जिसमें एक छात्र, एक उसका चाचा और दो बिचौलिय हैं। उन्होंने कथित बयानों में पुलिस को बताया गया है कि कैसे 5 मई की परीक्षा से एक दिन पहले चार उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र और जवाब याद करने के लिए कहा गया था और प्रति उम्मीदवार 40 लाख रुपए लिए गए।

अहम सवाल ये है कि लेकिन इस पेपर लीक के इतने बड़े लीक के पीछे दिमाग किसका है? मेडिकल प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र सबसे पहले किसने लीक किया?

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU), जो NEET-UG पेपर लीक मामले की जांच कर रही है, उसने कुछ भी कहने इनकार कर दिया है, लेकिन बिहार पुलिस के सूत्रों ने News18 को बताया कि अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ में संजीव 'मुखिया' नाम के शख्स का नाम सामने आया है। संजीव रैकेट का कथित मास्टरमाइंड है, जो अब भी फरार है।

कौन है संजीव मुखिया?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें