Get App

'कुछ लोगों ने जकूजी, 'शीश महल' पर फोकस किया', लोकसभा में बिना नाम लिए अरविंद केजरीवाल पर PM मोदी कसा तंज

भाजपा लगातार केजरीवाल पर अपने दिल्ली के सरकारी बंग्ले के सौंदर्यीकरण के लिए कथित तौर पर सरकारी पैसे का इस्तेमाल करने को लेकर हमला करती रही है। पिछले साल दिसंबर में, BJP ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी ने कोरोनोवायरस महामारी के दौरान केजरीवाल के बंगले के नवीनीकरण के लिए लगभग 50 करोड़ रुपए का इस्तेमाल किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2025 पर 8:29 PM
'कुछ लोगों ने जकूजी, 'शीश महल' पर फोकस किया', लोकसभा में बिना नाम लिए अरविंद केजरीवाल पर PM मोदी कसा तंज
'कुछ लोगों ने जकूजी, 'शीश महल' पर फोकस किया', लोकसभा में बिना नाम लिए अरविंद केजरीवाल पर PM मोदी कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया। पीएम मोदी ने केजरीवाल का नाम लिए बिना उन पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि 'कुछ नेताओं ने जकूजी, स्टाइलिश शॉवर पर फोकस किया, लेकिन हमारा ध्यान हर घर में पानी पहुंचाने पर रहा है।'

भाजपा लगातार केजरीवाल पर अपने दिल्ली के सरकारी बंग्ले के सौंदर्यीकरण के लिए कथित तौर पर सरकारी पैसे का इस्तेमाल करने को लेकर हमला करती रही है। पिछले साल दिसंबर में, BJP ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी ने कोरोनोवायरस महामारी के दौरान केजरीवाल के बंगले के नवीनीकरण के लिए लगभग 50 करोड़ रुपए का इस्तेमाल किया था।

केजरीवाल पर सीधे तौर पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने यह भी कहा, "बीजेपी ने राष्ट्रीय विकास के लिए पैसा खर्च किया, शीश महल बनाने के लिए नहीं।"

'शीश महल' का तंज दिल्ली सरकार के प्रदर्शन पर लीक हुई CAG रिपोर्ट से उपजा है। इस रिपोर्ट को कभी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया था। इसमें कहा गया था कि केजरीवाल के आधिकारिक घर के रेनोवेशन पर AAP की तरफ से 33 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें