Get App

रोजगार को लेकर PM मोदी का बड़ा ऐलान, केंद्र सरकार डेढ़ साल में देगी 10 लाख सरकारी नौकरियां

PMO ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि सभी सरकारी विभागों एवं मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा के बाद प्रधानमंत्री का यह निर्देश आया है। बेरोजगारी के मसले पर विपक्ष की ओर से की जा रही लगातार आलोचना के बीच सरकार ने यह फैसला किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2022 पर 1:07 PM
रोजगार को लेकर PM मोदी का बड़ा ऐलान, केंद्र सरकार डेढ़ साल में देगी 10 लाख सरकारी नौकरियां
मोदी सरकार का यह ऐलान सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अब रोजगार संकट को दूर करने का प्लान तैयार कर रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से मंगलवार को दी गई जानकारी के मुताबिक अगले डेढ़ साल में केंद्र सरकार के तमाम विभागों में 10 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों से कहा है कि वे ‘मिशन मोड’ में काम करते हुए अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों की भर्ती करें।

पिछले साल केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने संसद में एक सवाल के जवाब में बताया था कि केंद्र सरकार के विभागों में एक मार्च, 2020 तक 8.72 लाख पद खाली थे। ऐसे में साफ है कि यह आंकड़ा अब बढ़कर 10 लाख के करीब हो गया होगा, जिन पर भर्ती के लिए पीएम मोदी ने आदेश दिया है। मोदी सरकार का यह ऐलान सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले हजारों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें