Get App

One Nation One Election: प्रशांत किशोर ने किया 'एक राष्ट्र एक चुनाव' का समर्थन, लेकिन एक शर्त के साथ

किशोर ने कहा, "मैं कई चुनावों में शामिल रहा हूं। मैंने देखा है कि हर साल देश का एक बड़ा हिस्सा राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर किसी न किसी चुनाव में शामिल रहता है"। प्रशांत किशोर की चुनाव सलाहकार फर्म IPAC ने प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी जैसे विविध नेताओं के अभियानों को संभाला था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 13, 2024 पर 9:24 PM
One Nation One Election: प्रशांत किशोर ने किया 'एक राष्ट्र एक चुनाव' का समर्थन, लेकिन एक शर्त के साथ
One Nation One Election: प्रशांत किशोर ने किया 'एक राष्ट्र एक चुनाव' का समर्थन, लेकिन एक शर्त के साथ

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को कहा कि "एक राष्ट्र एक चुनाव" देश के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि उन्होंने देखा है कि हर साल देश का एक बड़ा हिस्सा राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर किसी न किसी चुनाव में शामिल रहता है। लेकिन किशोर ने एक सवाल भी उठाया। उन्होंने कहा कि यह कदम अच्छे इरादों से शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने अपनी बात को उन कानूनों के उदाहरण से पुष्ट किया, जो "आतंकवाद पर लगाम कसने के लिए लाए गए थे, लेकिन उनका इस्तेमाल एक खास समुदाय को निशाना बनाने के लिए किया गया"।

वह लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने के विधेयकों को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे, जिन्हें अब जल्द ही संसद में पेश किए जाने की संभावना है।

किशोर ने कहा, "मैं कई चुनावों में शामिल रहा हूं। मैंने देखा है कि हर साल देश का एक बड़ा हिस्सा राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर किसी न किसी चुनाव में शामिल रहता है"। प्रशांत किशोर की चुनाव सलाहकार फर्म IPAC ने प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी जैसे विविध नेताओं के अभियानों को संभाला था।

किशोर ने बताया कि चीजें "अतीत में अलग" थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें