Presidential Poll 2022: आम आदमी पार्टी (AAP) राष्ट्रपति पद के चुनाव (Presidential Election 2022) में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) का समर्थन करेगी। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) ने शनिवार को पार्टी की राजनीतिक सलाहकार समिति (PAC) की बैठक के बाद यह घोषणा की।
