Get App

'मैंने अपना फैसला कर लिया...', कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि उनका ये बयान साफ संकेत है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। राहुल ने कहा कि देखिए, मैं अध्यक्ष बनता हूं या नहीं, यह तब साफ हो जाएगा, जब कांग्रेस में अध्यक्ष का चुनाव होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2022 पर 6:30 PM
'मैंने अपना फैसला कर लिया...', कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी
कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष पद के चुनाव पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें कांग्रेस का नेतृत्व नहीं करने और उनके शब्दों में भारत जोड़ी यात्रा का नेतृत्व करने या "भाग लेने" के बीच कोई "विरोधाभास" नहीं दिखता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने साफ तौर से तय कर लिया है कि वह क्या करने जा रहे हैं और कहा कि "मेरे दिमाग में कोई भ्रम नहीं है।"

राहुल ने मीडिया से कहा, "विरोधाभास कहां है? इसके लिए ही कांग्रेस पार्टी ने देश भर में पदयात्रा करने का फैसला किया है। मैं कांग्रेस पार्टी का सदस्य हूं और कांग्रेस पार्टी का सदस्य और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से सहमत व्यक्ति के रूप में, मैं इस यात्रा में भाग ले रहा हूं। मुझे इस यात्रा में भाग लेने में कोई विरोधाभास नहीं दिखता।"

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि उनका ये बयान साफ संकेत है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

यह पूछे जाने पर कि वह चुनाव क्यों नहीं लड़ना चाहते हैं, राहुल ने कहा, "देखिए, मैं अध्यक्ष बनता हूं या नहीं, यह तब साफ हो जाएगा, जब कांग्रेस में अध्यक्ष का चुनाव होगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें