Winter Session: राहुल गांधी ने लोकसभा में दी आंदोलन में जान गंवाने वाले 500 किसानों की लिस्ट, मुआवजे की उठाई मांग

कांग्रेस का दावा है कि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान करीब 700 किसानों की मौत हुई थी

अपडेटेड Dec 07, 2021 पर 2:49 PM
राहुल गांधी ने की आंदोलन के दौरान जान गंवाने किसानों के लिए मुआवजे की मांग

Parliament Winter Session 2021: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान जान गंवाने किसानों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग मंगलवार को लोकसभा में उठाई और कहा कि सरकार को इन किसान परिवारों को उनका अधिकार देना चाहिए।

PM मोदी मुस्लिम बहुल देश भरोसेमंद सहयोगियों UAE और कुवैत के दौरे से करेंगे नए साल की शुरुआत!

राहुल गांधी ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस मामले को उठाया और लोकसभा के पटल पर करीब 500 किसानों की एक लिस्ट भी रखी और दावा किया कि इन लोगों ने किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाई। राहुल गांधी ने किसान आंदोलन के दौरान मारे गए 500 से अधिक किसानों की एक लिस्ट पिछले दिनों सार्वजनिक की थी।


राहुल गांधी का दावा- 700 किसान शहीद हुए

कांग्रेस सांसद ने कहा कि पूरा देश जानता है कि किसान आंदोलन में करीब 700 किसान शहीद हुए। प्रधानमंत्री जी ने देश और किसानों से माफी मांगी। प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया कि उन्होंने गलती की है। 30 नवंबर को कृषि मंत्री से सवाल (लोकसभा में लिखित सवाल) पूछा गया था कि कितने किसानों की मौत हुई। उन्होंने जवाब दिया कि उनके पास कोई डेटा नहीं है।

Omicron Scare: मध्य प्रदेश में शादी समारोह में जर्मन शख्स मिला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

राहुल गांधी ने कहा कि हमने इन किसानों के बारे में पता लगाया। पंजाब की सरकार ने राज्य के करीब 400 किसानों को मुआवजा दिया है। मैं इन किसानों की लिस्ट और प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले हरियाणा के कुछ किसानों की एक सूची सदन के पटल पर रख रहा हूं। कांग्रेस नेता ने कहा कि ये नाम यहां हैं। मैं चाहता हूं कि इन किसानों को हक मिलना चाहिए। उनके परिवारों को मुआवजा मिलना चाहिए।

PM मोदी से की मानवता दिखाने की अपील

इससे पहले राहुल गांधी ने कृषि कानून विरोधी आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों का रिकॉर्ड सरकार के पास नहीं होने को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर असंवेदनशील और कायराना तरीके से व्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें मानवता दिखाते हुए इन शहीद किसानों के परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान करना चाहिए।

भीमा कोरेगांव केस: सुप्रीम कोर्ट ने सुधा भारद्वाज की जमानत को चुनौती देने वाली NIA की यचिका खारिज की

राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री और सरकार को मानवता दिखाते हुए किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को उचित मुआवजा देना चाहिए। कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि जब प्रधानमंत्री ने अपनी गलती स्वीकार कर ली, माफी मांग ली तो फिर मुआवजा देने में क्या परेशानी है? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास किसानों, मजदूरों और गरीबों के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन तीन-चार पूंजीपतियों के लिए उसके पास पैसे की कोई कमी नहीं है।

सरकार बोली- मृतक किसानों का नहीं है आंकड़ा

सरकार ने गत 30 नवंबर को बताया था कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के आसपास कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मृत किसानों की संख्या संबंधी आंकड़ा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के पास नहीं है। लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यह जानकारी दी थी।

राजीव रंजन सिंह, टी आर प्रतापन, एन के प्रेमचंद्रन, ए एम आरिफ, डीन कुरियाकोस, प्रो. सौगत राय और अब्दुल खालीक ने पूछा था कि तीन कृषि कानून के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी के आसपास आंदोलन के दौरान कितने किसानों की मौत हुई। तोमर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के पास इस मामले में कोई आंकड़ा नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।