राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections) से पहले राज्य में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) कांग्रेस से नाता तोड़कर अपने रास्ते पर चलने को तैयार दिख रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के साथ वर्चस्व की लड़ाई में उलझे पायलट, राज्य में चुनाव से कुछ महीने पहले अपनी खुद की पार्टी शुरू करने की कगार पर है।
