विपक्षी दलों (Opposition Parties) ने उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice President Poll) के लिए दिग्गज कांग्रेस (Congress) नेता मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) को मैदान में उतारने का फैसला किया है। NCP प्रमुख शरद पवार ने 17 जुलाई को इसकी घोषणा की। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने NDA सरकार के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
