केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (Kaushal Kishore) के घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। न्यूज 18 के मुताबिक, मृतक की पहचान विनय श्रीवास्तव (Vinay Srivastava) के रूप में हुई है, जिसे कथित तौर पर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना किशोर के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव स्थित आवास पर हुई। विनय कौशल, किशोर के बेटे विकास किशोर का दोस्त था और वह उन्हीं के साथ रहता था। पुलिस ने मौके से सरकारी लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है। पिस्टल मंत्री के बेटे विकास किशोर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री का दावा है कि घटना के वक्त उनका बेटा घर पर नहीं था।
