Get App

राष्ट्रपति मुर्मू आज अमृतसर का करेंगी दौरा! स्वर्ण मंदिर और जलियांवाला बाग तीर्थ स्थल की करेंगी यात्रा, इन रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्ट

President Droupadi Murmu Punjab Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान श्री हरमंदिर साहिब जी में माथा टेकेंगी और जलियांवाला बाग, श्री दुर्गियाना मंदिर और श्री रामतीर्थ के भी दर्शन करेंगी। इसको लेकर तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई है। राष्ट्रपति शहर में करीब 4 घंटे तक रहने वाली हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अमृतसर शहर को 5 सेक्टरों में बांटा गया है। साथ ही कई रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है, जिसके चलते आम जनता को थोड़ी परेशानी भी हो सकती है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Mar 09, 2023 पर 11:29 AM
राष्ट्रपति मुर्मू आज अमृतसर का करेंगी दौरा! स्वर्ण मंदिर और जलियांवाला बाग तीर्थ स्थल की करेंगी यात्रा, इन रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्ट
President Droupadi Murmu Punjab Visit: 12 से 1 बजे तक अमृतसर एयरपोर्ट रोड को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा

President Droupadi Murmu Punjab Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) आज यानी 9 मार्च को अमृतसर (Amritsar) का दौरा करेंगी। इस दौरान वह श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर), जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर और भगवान वाल्मीकि राम तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू का पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे।

एक दिवसीय दौरे पर पंजाब के मुख्यमंत्री मान भी राष्ट्रपति मुर्मू के साथ जाएंगे। राष्ट्रपति उपरोक्त धार्मिक स्थलों पर मत्था टेकने के बाद भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल के साथ दुर्गियाना मंदिर भी जाएंगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अमृतसर शहर को 5 सेक्टरों में बांटा गया है। साथ ही कई रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है, जिसके चलते आम जनता को थोड़ी परेशानी भी हो सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 12 बजे द्रौपदी मुर्मू अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। जिसके चलते 12 से 1 बजे तक अमृतसर एयरपोर्ट रोड को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। वहीं, 12 से 2 बजे के बीच अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स रवाना होंगी। जिसके चलते एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए हिदायतें भी जारी कर दी हैं।

ट्रैफिक डायवर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें