Get App

Red Fort Restaurant: लाल किले में खुला रेस्टोरेंट, घूमने के साथ खाने का उठाएं मजा, बना यह रिकॉर्ड

Red Fort Restaurant: आज से दिल्ली के लाल किले में रेस्टोरेंट खुल रहा है। ऐसा पहली बार है जब देश के किसी स्मारक में रेस्टोरेंट शुरू किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2022 पर 2:26 PM
Red Fort Restaurant: लाल किले में खुला रेस्टोरेंट, घूमने के साथ खाने का उठाएं मजा, बना यह रिकॉर्ड
लाल किले में रेस्टोरेंट खोला गया है। इसे छत्ता बाजार (Chatta Bazaar) के ग्राउंड फ्लोर पर बनाया गया है।

Red Fort Restaurant: अगर आप लाल किला (Red Fort) घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आप यहां घूमने के साथ-साथ खाने का भी आनंद ले सकते हैं। कैफे दिल्ली हाइट्स (Cafe Delhi Heights) के नए आउटलेट के साथ लाल किले में रेस्टोरेंट की शुरुआत की गई है। इसमें खास बात यह है कि लाल किला देश का पहला ऐसा राष्ट्रीय स्मारक बन गया है, जहां रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट को मुगल स्मारक की तरह से डिजाइन करके बनाया गया है। इसकी दीवारों पर इतिहास की जाानकारी दी गई है। यहां पर आप पुरानी और ऐतिहासिक चीजों का मजा ले सकते हैं।

छत्ता बाजार के ग्राउंड फ्लोर में है रेस्टोरेंट

आज से लाल किले में यह रेस्टोरेंट शुरू हो रहा है। इसे छत्ता बाजार (Chatta Bazaar) के ग्राउंड फ्लोर पर बनाया गया है। इसके खुलने का समय लाल किले के अनुसार ही रहेगा। यानी सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक। जिस तरह लाल किला सोमवार को बंद रहता है। उसी तरह यह रेस्टोरेंट भी सोमवार को बंद रहेगा। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक यह रेस्टोरेंट डालमिया ग्रुप, Archaeological Survey of India (ASI) और कैफे दिल्ली हाइट्स के बीच समझौते का हिस्सा है। बता दें कि डालमिया ग्रुप भारत सरकार के अडॉप्ट-अ-हेरिटेज स्कीम के तहत करीब चार साल पहले साल 2018 में लाल किला की स्मारक मित्र बनी थी। यानी उसके रखरखाव का जिम्मा डालमिया ग्रुप को मिला था।

कर्नाटक में वीर सावरकर और टीपू सुल्तान के पोस्टर को लेकर बवाल! युवक को चाकू मारने वाले 4 गिरफ्तार, शिवमोगा शहर में धारा 144 लागू

रेस्टोरेंट में मिलेंगी ये डिश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें