Shivaji Maharaj Statue Collapse Row: महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने की घटना के बाद राज्य में राजनीतिक घमासान जारी है। इस बीच, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के निर्माण में अगर 'स्टेनलेस स्टील' का इस्तेमाल किया गया होता तो वह नहीं गिरती। केंद्रीय मंत्री ने तटीय क्षेत्रों में निर्माण कार्य के लिए रस्ट-रेसिस्टेंट मटेरियल के उपयोग पर भी जोर दिया। मराठा राज्य के प्रतिष्ठित संस्थापक शिवाजी महाराज की प्रतिमा के 26 अगस्त को ढ़ह जाने से महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।
