Get App

Monsoon Update: 15 जून तक मध्य प्रदेश में पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून

पिछले साल मध्य प्रदेश में मानसून का आगमन 25 जून को हुआ था लेकिन कम समय में ही उसने पूरे राज्य को कवर कर लिया था। वर्ष 2022 में राज्य के मध्य क्षेत्र में मानसून का आगमन अपने सामान्य समय से एक दिन पहले 16 जून को हुआ था। 21 जून तक इसने राज्य के 80 प्रतिशत हिस्से को कवर कर लिया था। इस मौसम में राज्य में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 01, 2024 पर 3:43 PM
Monsoon Update: 15 जून तक मध्य प्रदेश में पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून
मध्य प्रदेश में औसतन 949 मिलीमीटर बारिश होती है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य प्रदेश में 15 जून तक पहुंचने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो यह राज्य में अपने सामान्य आगमन से दो दिन पहले ही दस्तक दे देगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 30 मई को केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में समय से पहले ही दस्तक दे दी। केरल और पूर्वोत्तर में मानसून का एक साथ आना काफी दुर्लभ है और इससे पहले चार मौकों-2017, 1997, 1995 और 1991 में ऐसा हुआ था।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भोपाल केंद्र के मौसम विज्ञानी प्रमेंद्र कुमार का कहना है, ‘‘मध्य प्रदेश में मानसून के 15 जून के आसपास या अपने सामान्य समय से एक या दो दिन पहले आने की संभावना है।’’

पिछले साल कब पहुंचा था

उन्होंने यह भी बताया कि इस मौसम में राज्य में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश में औसतन 949 मिलीमीटर बारिश होती है। कुमार के मुताबिक, पिछले साल राज्य में मानसून का आगमन 25 जून को हुआ था लेकिन कम समय में ही उसने पूरे राज्य को कवर कर लिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें