Manu Bhaker Won Bronze in Paris Olympics: भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार (28 जुलाई) को पेरिस ओलिंपिक में इतिहास रच दिया। मनु भाकर ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक के साथ पेरिस ओलिंपिक में भारत के पदक का खाता खोला। इसके साथ ही वह शूटिंग में ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं। पेरिस ओलिंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाने वाली स्टार भारतीय निशानेबाज मनु भाकर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है।